इस ज़माने ने दिखाए कइयों के किरदार ।
मजबूर, बिकाऊ, नकाबपोश, दमदार ।।
उम्र तो बीत गई किरदार चुनने में ।
अब करूँ वही जिससे बनूँ हक़दार ।।
जलते अंगारों को बुझाया इन हाथों से ।
डराते सपनों को भगाया इन हाथों से ।।
हर कठिनाई पार की जज़्बे के साथ ।
अनुभव मिलाकर, लिखी किताब इन हाथों से ।।
✨
About This Poem
An original creation by Jigar Suthar, written from the heart.
💜 Enjoyed this? Share the link with others!
