Hindi Poetry Collection
यह रचना उस कालजयी संवाद से प्रेरित है, जिसमें श्री राम ने श्री हनुमान से पूछा था—"तुम मुझे किस दृष्टि से देखते हो?" हनुमानजी के उत्तर में भक्ति, आत्मबोध और अद्वैत का ऐसा दर्शन समाया है, जो केवल एक संवाद नहीं, बल्कि चेतना की यात्रा है। --- पहले तुझे पाने की ज़िद थी, इसलिए हर राह अधूरी लगी। फिर तुझे समझने चला, तो हर मंज़िल ज़रूरी लगी। जब खुद से एक दिन मुलाक़ात हुई, तब जाना... मैं तुझे कहाँ ढूँढ़ रहा था, तू तो मेरी तलाश में था। --- और कुछ इस तरह . . . --- मैं झुकता रहा, तुझे ऊँचा मानकर। मैं चलता रहा, तुझे दूर जानकर। जिस दिन नज़र ने फ़ासलों का भ्रम छोड़ा, उस दिन समझ आया— न मैं कभी छोटा था, न तू कभी दूर था।
इस ज़माने ने दिखाए कइयों के किरदार । मजबूर, बिकाऊ, नकाबपोश, दमदार ।। उम्र तो बीत गई किरदार चुनने में । अब करूँ वही जिससे बनूँ हक़दार ।। जलते अंगारों को बुझाया इन हाथों से । डराते सपनों को भगाया इन हाथों से ।। हर कठिनाई पार की जज़्बे के साथ । अनुभव मिलाकर, लिखी किताब इन हाथों से ।।
तेरे इस चेहरे को किसी कोई और से कैसे मनाऊँ तेरे ही लिए धड़कते इस दिल को, किसी कोई और से कैसे मनाऊँ रोम रोम में बसे तेरे इस नाम को, किसी कोई और से कैसे मनाऊँ तेरे इस चेहरे को किसी कोई और से कैसे मनाऊँ तुझको ही ढूंढती फिरे इस नैन को, किसी कोई और से कैसे मनाऊँ बेइंतहा किये इस प्यार को, किसी कोई और से कैसे मनाऊँ तेरे इस चेहरे को किसी कोई और से कैसे मनाऊँ
काली इन रातों में, बीती हुई बातों में, सब छोड़ के चला मैं समंदर की गहराइयों में। भटका उन रेगिस्तान में, बिखरा उन गुलिस्तान में, आख़िर को समेटा खुद को मिटाने उन मसान में।
ज़ालिम ये ज़माने में बचाया है, इन दोस्तों ने । गुमनामी के समंदर में पहचाना है, इन दोस्तों ने । बस कमी है तो हर पल के साथ की । क्युकी अपना भी आशियाना बसाया है, इन दोस्तों ने । पर जब भी मिले मिली खुशी सौगात की, क्योंकि बीते हर पल को महसूस कराया है, इन दोस्तों ने ।
किसी के कर्मों पे किताब लिखी जा सकती है… किसी के करतूतों से स्याही घिसी जाती है… बाज़ी पलटी जा सकती है शतरंज के खेल में… पर ये अजीब कश्मकश है लुटे तो पूरे हिसाब से जीते तो अनोखे खिताब से… इबादत करूँगा उस खुदा से दी हुई जन्नत के लिए… हुई थी शुरुआत बिना नाम के पर ख़त्म हम करेंगे शाही कलम से…
ज़िंदगी एक जंग है, उसको जीना भी एक ढंग है, हर एक पल अनोखा रंग है, जीना भी उसके संग है अनेक सुनेहरी पलों की यादें हैं, उनको गुनगुनाना मेरी आदत है, सुखदुःख दो पहलू सिक्के के, हर पहलू पर सँभलना मेरी इबादत है अमीर सोफे पे ग़रीब रास्ते पे, फिर भी जनाजे जाते तो कंधे पे ही हैं, निभाने को कई नाते हैं, कहने को तो सब बातें हैं आँख लगी है कुछ सोच के, इस ज़िंदगी के सोलह आने सच के
जब डूब गया यह जहाँ, में बचा हुआ शायर हु मंजिलें हुई तबाह, में बचा हुआ सफ़र हु कैसा है यह समां, में रुका हुआ असर हु बदल गया सपना, में सोया हुआ लोफ़र हु बच गया कोई लौता, में टुटा हुआ पथ्थर हु जला है यह आशमा, में डटा हुआ कबर हु
मोहब्बत करना चाहता हूँ तेरे रूपरंगत से, सौदा करना चाहता हूँ तेरे अनोखी संगत से, और बदलना चाहता हूँ अपनी दुनिया इबादत से बेहद ख़ुशनसीब हूँ जो मोहब्बत मिलेगी तेरी, होगी सुरुआत रिश्ते की जो झलक मिलेगी तेरी, शुक्रिया लेना चाहता हूँ जो दुनिया जन्नत तेरी दिल का खेल है जल्दबाजी नहीं चलेगी यहाँ पे, इस प्यार का रुतबा है जो बिखरेंगे जहाँ पे, अपनी कहानी अजीब होनी है असर होगा सब वफ़ा पे
कब मिली थी कहा बिछड़ी थी हमें याद नहीं ये जिंदगी, तुझको तो बस ख्वाबो में देखा हमने बस अब एक ही धुन है रात को ढलता देखूं, और अपनी इस आँखों से सूरज को उगता देखूँ सोले के साथ तपते चली ये जिंदगी, गिले शिकवे के साथ जलते जली ये जिंदगी बदलते समय के साथ चली ये जिंदगी, यूं अंजाने में मिलते मिली ये जिंदगी सँभाल के चलिए बरख़ुरदार, अक्सर मोड़ पर मिली अनमोल ये जिंदगी