यह रचना उस कालजयी संवाद से प्रेरित है, जिसमें श्री राम ने श्री हनुमान से पूछा था—"तुम मुझे किस दृष्टि से देखते हो?" हनुमानजी के उत्तर में भक्ति, आत्मबोध और अद्वैत का ऐसा दर्शन समाया है, जो केवल एक संवाद नहीं, बल्कि चेतना की यात्रा है।
---
पहले तुझे पाने की ज़िद थी,
इसलिए हर राह अधूरी लगी।
फिर तुझे समझने चला,
तो हर मंज़िल ज़रूरी लगी।
जब खुद से एक दिन मुलाक़ात हुई,
तब जाना...
मैं तुझे कहाँ ढूँढ़ रहा था,
तू तो मेरी तलाश में था।
---
और कुछ इस तरह . . .
---
मैं झुकता रहा,
तुझे ऊँचा मानकर।
मैं चलता रहा,
तुझे दूर जानकर।
जिस दिन नज़र ने
फ़ासलों का भ्रम छोड़ा,
उस दिन समझ आया—
न मैं कभी छोटा था,
न तू कभी दूर था।
✨
About This Poem
An original creation by Jigar Suthar, written from the heart.
💜 Enjoyed this? Share the link with others!
